September 6, 2026 8:06 pm

दिल्लीवालों को आज मिलेंगी दो सौगातें, महिलाओं से किया वादा होगा पूरा, साथ मिलेगा होली-दिवाली का गिफ्ट

Rekha gupta
Image Source : PTI
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही यमुना नदी की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। अब शनिवार को वह दिल्लीवासियों को दो बड़े तोहफे देने जा रही हैं। होली से पहले दिल्ली की कैबिनेट शनिवार (8 मार्च) को दो बड़ी योजनाएं पास करने वाली है। रेखा गुप्ता की अगुआई वाली सरकार महिला समृद्धि योजना और होली-दिवाली में सिलेंडर देने की योजना शनिवार को पास करेगी।

महिला समृद्धि योजना की घोषणा कल (शनिवार) 12 बजे के बाद होगी। इसके साथ ही होली-दीवाली में एक सिलेंडर देने की भी घोषणा कल होगी। शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट में इन दोनों योजनाओं को पास कर दिया जाएगा। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोनों योजनाओं को लागू करने की घोषणा की जाएगी।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किए थे ये वादे

भारतीय जनता पार्टी ने 17 जनवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की गरीब महिलाओं के लिए हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली, दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया था। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने बताया था कि दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी। उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा।

दिल्ली चुनाव के नतीजे

70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीती और सरकार बनाई। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने लंबी चर्चा के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुना। रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही गंगा की सफाई का काम शुरू कर दिया था। अब वह अन्य वादे पूरे करने में लगी है।

Source link

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!