October 22, 2026 5:10 am

होली पर बेटिकट और वेटिंग टिकट वाले यात्री नहीं कर पाएंगे ट्रेन में सफर, भीड़ कंट्रोल के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम

रेलवे स्टेशन पर भीड़ की फाइल फोटो
Image Source : PTI
रेलवे स्टेशन पर भीड़ की फाइल फोटो

नई दिल्लीः होली के अवसर पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एयरपोर्ट की तर्ज़ पर होगी। बिना टिकट और वेटिंग टिकट के रेल यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे यानी ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट के यात्री नहीं घुस पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि बेटिकट वाले और वेटिंग का टिकट लेकर ट्रेन में यात्री सफर नहीं कर पाएंगे। फिलहाल यह व्यवस्था अभी होली तक के लिए ही लागू है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर कई निर्णय लिए गए। जोकि निम्न है।

60 स्टेशनों पर स्थायी बाहरी वेटिंग एरिया का निर्माण

60 स्टेशनों पर स्थायी बाहरी वेटिंग एरिया बनाया जाएगा। 2024 के त्योहारों के दौरान स्टेशनों के बाहर वेटिंग एरिया बनाए गए थे, जिससे सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सका था। यात्रियों को केवल तब प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी गई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ गई।

इसी तरह की व्यवस्था प्रयाग क्षेत्र के नौ स्टेशनों पर महाकुंभ के दौरान की गई थी। इन अनुभवों के आधार पर रेलवे ने देशभर के 60 ऐसे स्टेशनों पर स्थाई वेटिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया है, जहां समय-समय पर भारी भीड़ होती है।

रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। इस व्यवस्था से अचानक आने वाली भीड़ को वेटिंग एरिया में नियंत्रित किया जा सकेगा और यात्रियों को केवल ट्रेन के आने पर प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाएगा, जिससे स्टेशन पर भीड़भाड़ कम होगी।

एक्सेस कंट्रोल

इन 60 स्टेशनों पर पूरी तरह से प्रवेश नियंत्रण लागू किया जाएगा। केवल कंफर्म टिकट वाले वाले यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म तक जाने की अनुमति होगी। बिना टिकट यात्री या वेटिंग टिकट वाले यात्री बाहरी वेटिंग एरिया में रुकेंगे। सभी अनाधिकृत प्रवेश द्वार सील कर दिए जाएंगे। 

 चौड़े फुट-ओवर ब्रिज (FOB) 

इसके तहत 12 मीटर (40 फीट) और 6 मीटर (20 फीट) चौड़ाई वाले दो नए standard के फुट-ओवर ब्रिज डिज़ाइन किए गए हैं। ये चौड़े FOB और ramp महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन में बहुत प्रभावी साबित हुए। इन नए चौड़े FOB को सभी स्टेशनों पर स्थापित किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरा

महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। सभी स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

वार रूम

भीड़ नियंत्रण के लिए बड़े स्टेशनों पर वार रूम विकसित किए जाएंगे। भीड़ भाड़ की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी वार रूम में कार्य करेंगे। 

आधुनिक उपकरण और तकनीक

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आधुनिक उपकरण और तकनीक जैसे वॉकी-टॉकी, घोषणा प्रणाली (announcement system) और कॉलिंग सिस्टम भारी भीड़ वाले सभी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे।

नए डिजाइन के आईडी कार्ड

सभी स्टाफ और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन के आईडी कार्ड दिए जाएंगे। जिससे केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। स्टाफ के लिए नई डिज़ाइन की यूनिफॉर्म दी जाएगी ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।

स्टेशन निदेशक की नियुक्ति की जाएगी

सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी को स्टेशन निदेशक बनाया जाएगा। सभी अन्य विभाग स्टेशन डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे। स्टेशन डायरेक्टर को वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन सुधार के लिए तत्काल निर्णय ले सकें। स्टेशन डायरेक्टर को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार टिकट बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार दिया जाएगा।

रिपोर्ट- अनामिका गौड़

Latest India News

Source link

3 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!