July 15, 2026 8:03 am

विधान सभा में आपस मे उलझे सत्ता पक्ष और विपक्ष।

शिमला। विधानसभा में  हनुमान चालीसा और शिव स्तुति की गूंज भी सुनाई दी। दोनों पक्षों में हिंदुत्व को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधायक संजय रतन हिंदुत्व के मुद्दे पर जबाव दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद विपक्ष के विधायक खुद को हिंदुवादी मानते हैं, लेकिन अभी कहा जाए कि हनुमान चालीसा या शिव स्तुति सुनाओ, तो नहीं सुना पाएंगे। इस पर विपक्षी विधायक भडक़ गए और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाना पड़ा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी इस चर्चा में हिस्सा लेकर सवालों का जबाव दिया। विधायक संजय रतन ने कहा कि हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। उन्होंने विपक्षी विधायकों को कहा कि आपको शिव स्तुति और हनुमान चालीसा नहीं आती है। कर्म, वचन और आस्था से सनातनी बनना पड़ता है। विपक्ष ने राम मंदिर को बेचा है। उन्होंने कहा कि सनातनी कहलाने के लिए हमें किसी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। मंदिर ट्रस्ट जब सरकार ने अधिगृहीत किए, तो एक्ट बना था। उसमें आवश्यकतानुसार धन लिया जा सकता था। उन्होंने कहा कि एक करोड़ ज्वालामुखी मंदिर से सुखाश्रय योजना में गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एम्स में जितनी भी क्लियरेंस हुई हैं, वह मौजूदा सरकार ने दी है। आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का दौरा नहीं किया, जबकि प्रियंका गांधी खुद हिमाचल आई और फंड जुटाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के माध्यम से करीब 50 करोड़ की मदद मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरी तक रेलवे लाइन बन जाएगी। वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर रेलवे लाइन को 2027 तक पूरी करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!