July 22, 2026 1:48 am

पति की डंडे से पीट-पीट कर हत्या.!

चंबा.! शहर के मुगला मोहल्ले में मामूली कहासुनी के बाद हाथपाई में पत्नी ने पति की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की भाभी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज चंबा की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार गत रात मुगला मोहल्ले के केवल राम की अपनी पत्नी हेमलता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जोकि हाथपाई में बदल गई। इस दौरान पत्नी हेमलता ने पति की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।मारपीट के कारण केवल राम को शरीर पर काफी चोटें आई। घायल पति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाने की बजाय गुरुवार सवेरे पत्नी अपने काम पर निकल गई। इसी बीच पीछे केवल राम की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच एएसपी शिवानी मेहला ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फोरेंसिक टीम घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!