July 23, 2026 8:29 am

आज दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की संभावना।

शिमला | हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री के दिल्ली से वापस शिमला लौटने की संभावना है। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिमला से हमीरपुर जा सकते हैं। हमीरपुर से ही मुख्यमंत्री का पांगी में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस समारोह में जाने के आसार हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू वीरवार दोपहर बाद अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचे।पार्टी के अधिकांश बड़े नेता भी वीरवार शाम तक ही दिल्ली पहुंचे। ऐसे में संभावना है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं से चर्चा कर हिमाचल में कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा करेंगे। नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वीरवार को दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुईं। अधिकांश मंत्री भी वीरवार देर रात तक शिमला पहुंचे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!