July 23, 2026 8:30 am

एक ही स्टेशन पर डटे लेक्चरर होंगे ट्रांसफर।

शिमला।प्रदेश के स्कूलों में दस साल से एक ही स्कूल में डटे लेक्चरर अब दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से ऐसे सभी स्कूलों में तैनात शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा की ओर से इसके बारे में सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर से जानकारी मांगी गई है। इसमें कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों का ब्यौरा नाम और स्कूल सहित दें। दरअसल शिक्षा विभाग में इन दिनों शिक्षकों की ट्रांसफर और युक्तिकरण का दौर चला हुआ है। नई तबादला नीति के तहत एक शिक्षक केवल तीन साल तक ही एक स्टेशन पर रह सकता है, लेकिन इसमें कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जो पिछले दस साल से भी ज्यादा समय से एक ही स्टेशन पर डटे हुए हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में पहुंच के चलते इन शिक्षकों की ट्रांसफर ही नहीं हुई है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग इनके तबादला आदेश जारी करेगा। ये तबादले खासकर दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाएंगे, जहां शिक्षकों की कमी चल रही है।राज्य के स्कूलों में शिक्षक तबादलों को लेकर इस बार नए नियम लागू किए गए हैं। शिक्षक तबादलों को लेकर आने वाले आवेदनों की पहले शिक्षा निदेशालय स्तर पर छंटनी होगी। जेबीटी, सीएंडवी, टीजीटी व पीईटी शिक्षकों के तबादले के आवेदनों की छंटनी निदेशालय स्तर पर होगी, जबकि प्रवक्ता, डीपीई, प्रधानाचार्य श्रेणी के शिक्षकों के आवेदन उच्च शिक्षा निदेशालय के पास आएंगे। उनकी छंटनी भी वहीं पर होगी। इसके बाद तबादलों की फाइल तैयार करके मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी के बाद ही तबादला आदेश जारी होंगे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!