July 24, 2026 6:49 am

नेशनल हेराल्ड एक गंभीर मामला -डॉक बिंदल

शिमला, डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० श्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा एसोसिएटिड जरनल लिमिटड (A.J.L.) की स्थापना नवम्बर 20, 1937 को की गई जिसके अंतर्गत नेशनल हेराल्ड, नव जीवन व कॉमी आवाज तीन अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ। लगभग 5000 स्वतंत्रता सेनानियों का शेयर A.J.L. में था। शनै-शनै A.J.L. 90 करोड़ के घाटे में चली गई और 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद हो गया।तत्पश्चात अनैतिक तरीकों से A.J.L. की संपतियां और कब्जा लेने का काम शुरू हुआ। 15 अप्रैल, 2025 को परावर्तन निदेशालय (E.D.) ने नेशनल हेराल्ड केस में पी.एन.एल.ए. (PNLA) के तहत चार्जशीट दाखिल की जिसमें श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री सैम पित्रोदा तथा श्री सुमन दुबे के नाम शामिल है और यह एक गंभीर मामला है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!