July 24, 2026 2:53 pm

अभाविप हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न “प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य” पर हुई गहन चर्चा:–नैंसी अटल

शिमला।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल जी ने बयान जारी करते हुए कहां की अभाविप हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री धनदेव ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में विशेष रूप से अभाविप विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो.प्रदीप कुमार जी, उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री गौरव अत्री जी उपस्थित रहे। यह बैठक प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्य योजना निर्धारण एवं सामाजिक सरोकारों पर मंथन हेतु आयोजित की गई।प्रदेशभर से सभी कार्यकर्ता ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व बैठक में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान परिदृश्य एवं शैक्षणिक स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। *विशेष रूप से प्रदेश में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई।* इसी संदर्भ में *अभाविप हिमाचल द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान “अभिनिवृति – नशे से मुक्ति” की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा इसे और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी समय में यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं युवा समूहों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अंतर्गत जनजागरूकता रैलियाँ, संवाद कार्यक्रम, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित ही नहीं, समाजहित के लिए भी प्रतिबद्ध है। “अभिनिवृति” अभियान के माध्यम से अभाविप युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करेगी।अभाविप हिमाचल प्रदेश इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है कि “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” का सपना साकार हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!