April 21, 2026 7:24 pm

नदी में डूबने से बच्ची की मौत।

नाहन।  जिला सिरमौर के तहसील ददाहू के समीप गिरी नदी में डूबने से एक 14 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह हृदयविदारक घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू नामक व्यक्ति की पत्नी अपने बच्चों के साथ किसी कार्यवश नदी किनारे गई हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते उनकी 14 माह की बच्ची अचानक पानी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पुराने कपड़ों का कार्य कर अपने जीवन यापन करता है। बच्ची की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।थाना प्रभारी रेणुकाजी, प्रियंका चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!