April 17, 2026 6:45 am

रक्षा मंत्री की NSA, और तीनों सेना प्रमुखों से महत्वपूर्ण चर्चा।

नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद राजधानी दिल्ली और श्रीनगर में कई उच्च स्तरीय बैठकों में स्थिति की समीक्षा तथा उससे निपटने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कुछ देर पहले सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को यहां महत्वपूर्ण बैठक की।सूत्रों के अनुसार दो घंटे से भी अधिक समय तक चली बैठक में जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा और आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले सऊदी अरब की यात्रा अधूरी छोड़ कर सुबह ही दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिश्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में श्री मोदी को विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा स्थिति तथा हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!