July 26, 2026 10:37 pm

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 17 IAS और 5 HAS अधिकारियों को बदला।

शिमला।शिमला प्रदेश सरकार ने तीन जिलों के डीसी बदलने के साथ ही 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि तीन आईएएस अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई हैं। वहीं पांच एचएएस अधिकारियों को भी तबदील किया गया है, जिनमें से चार के पुराने आदेशों को बदला गया है। रविवार की छुट्टी के दिन सरकार ने अधिकारियों का इंतजार खत्म कर दिया। काफी समय से अधिकारी तबादले का इंतजार कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी सरकार ने तबादले किए थे जिसके बाद रविवार को नई सूची जारी हुई है।इसके अनुसार डीसी बिलासपुर, डीसी सिरमौर और डीसी लाहौल स्पीति को वहां से तबदील कर दिया गया है जिनकी जगह पर नए डीसी लगाए गए हैं।बिलासपुर के जिलाधीश आईएएस आबिद हुसैन सादिक को वहां से तबदील करके हिमाचल पावर कारपोरेशन का एमडी लगाया है जो राकेश प्रजापति को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। वहीं सिरमौर के जिलाधीश सुमित खिमटा को वहां से बदलकर निदेशक इम्पावरमेंट, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। लाहौल स्पीति के जिलाधीश राहुल कुमार को वहां से तबदील करके अब बिलासपुर का डीसी लगाया गया है।वहीं लाहौल स्पीति में डीसी का पदभार अब किरण भडाना देखेंगी। सरकार ने निदेशक इम्पावरमेंट के पद से उन्हें तबदील करके लाहौल स्पीति का जिलाधीश लगाया है। साथ ही प्रियंका वर्मा अब सिरमौर की जिलाधीश होंगी जोकि वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन की मिशन डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रही थीं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार निदेशक आयुष डा.निपुण जिंदल जिनके पास निदेशक डिजीटल टैक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस का दायित्व अतिरिक्त रूप से था और इसके साथ वो एमडी एचआरटीसी का जिम्मा भी देख रहे थे से सरकार ने आयुष विभाग की जिम्मेदारी ले ली है। वह निदेशक डिजीटल टैक्रोलॉजी एवं गवर्नेंस का काम देखते रहेंगे जिसके साथ उनके पास एचआरटीसी के एमडी का दायित्व भी पूर्ववत ही रहेगा।डायरेक्टर पब्लिक फाइनांस एंड पब्लिक इंटरप्राइजिज एवं विशेष सचिव वित्त रोहित जमवाल को सरकार ने निदेशक आयुष के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास निदेशक लॉटरी एंड अकाउंट्स और वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा भी था जो भी वापस ले लिया गया है। प्रदीप कुमार ठाकुर सैटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन को नेशनल हेल्थ मिशन का मिशन डायरेक्टर लगाया गया है। एग्रो इंडिस्टज कारपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रीमा कश्यप को यहां से ट्रांसफर करके निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग की बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह सचिव कला संस्कृति व भाषा का दायित्व भी साथ में देखेंगी।धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल जिनके पास सीईओ एवं प्रबंध निदेशक धर्मशाला स्मार्ट सिटी का भी अतिरिक्त जिम्मा है को सरकार ने कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का प्रबंधन निदेशक लगाया है। इसके अतिरिक्त भार से वह आदित्य नेगी को मुक्त करेंगे।भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पद पर तैनात डा.पंकज ललित को तबदील करके निदेशक महिला एवं बाल विकास के पद पर लगाया है। निदेशक लैंड रिकॉर्ड शिमला रितिका को वहां से ट्रांसफर करके आयुक्त धर्मशाला नगर निगम का जिम्मा सौंपा गया है। वह सीईओ कम मेनेजिंग डायरेक्टर धर्मशाला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त जिम्मा देखेंगी।एसडीओ सिविल मंडी ओम कांत ठाकुर को वहां से बदलकर एडीसी विकास एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए बिलासपुर में तैनाती मिली है वहीं अभिषेक कुमार गर्ग एसडीओ सिविल बिलासपुर को वहां से बदलकर एडीसी विकास एवं निदेशक परियोजना डीआरडीए हमीरपुर लगाया है। वह नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का भी अतिरिक्त जिम्मा देखेंगे। वर्ष 2021 बैच के तीन नए अधिकारियों को सरकार ने नियुक्तियां दी हैं जिनमें विजय वर्धन को स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सचिव लगाया है जबकि रूपिंदर कौर को एसडीओ सिविल मंडी तथा डा.राजदीप सिंह को एसडीओ सिविल बिलासपुर के पद पर तैनाती दी गई है।सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है जिनमें से चार के पुराने आदेशों को बदला गया है। पंकज शर्मा जोकि वर्ष 2010 बैच के एचएएस हैं को महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शिमला के पद से बदलकर शिमला का एडीएम कानून एवं व्यवस्था का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है।मनीष कुमार सोनी सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला डिवीजन को आरटीओ कांगड़ा के पद पर तैनाती दी है। मनोज कुमार जोकि एसडीएम देहरा के लिए स्थानांतरणाधीन थे को अब एसडीएम उदयपुर लगाया है तो वहीं अमित कथाईक जिन्हें पहले एसडीएम आनी लगाया था को अब एसडीएम रिकांगपिओ के पद पर भेजा गया है। कुलवंत सिंह जो एसडीएम सुजानपुर के पद पर तबदील किए गए थे को अब एसडीएम देहरा लगाया है। संजीत सिंह को एसडीएम सुजानपुर के पद पर पूर्ववत काम करने को कहा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!