July 27, 2026 3:47 am

भारत ने समुद्र में दिखाई अपनी ताकत।

नई दिल्ली।  पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना अपनी युद्ध तैयारियों को लगातार पुख्ता करने में जुटी है। इंडियन नेवी के जहाजों ने लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले के लिए अपने प्लेटफार्म, मिसाइल और वेपन सिस्टम्स को टेस्ट करना जारी रखा है। नौसैनिक भी अपने वॉर ड्रिल को पुख्ता करने में जुटे हैं। इसी क्रम में नौसेना ने कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट को अंजाम दिया। इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं। इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार है।इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। उधर, पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है। उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है। इस बीच ऐसी रिपोट्र्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। इस बीच भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सूरत ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उपयोग करके अरब सागर में एक तेज, कम ऊंचाई वाले लक्ष्य को भेदने में सफलता पाई है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जो उसकी तैयारियों को दर्शाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!