April 20, 2026 2:49 pm

सरकारी खर्च पर लगेगी स्व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा।

शिमला | पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का सारा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया कि राज्य सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे लगाने का सारा व्यय सरकार वहन करेगी और इसके रखरखाव का उत्तरदायित्व भी राज्य सरकार का होगा।हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस बात से अवगत है कि वीरभद्र सिंह का राज्य के विकास में बहुमूल्य योगदान रहा है। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हिमाचल वासियों की अथक सेवा की और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके मन में हिमाचल बसता था और शायद यही कारण है कि उन्हें जन-जन का विश्वास व प्रेम मिला। उनकी कई ऐसी यादें हैं जो हमारे दिलों में सदा सजीव रहेंगी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि उनकी प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!