July 27, 2026 8:59 am

सुएज इंडिया का परियोजना कार्य प्रारंभ: पहले चरण में जनता से मिला उत्साहपूर्ण समर्थन।

शिमला।सुएज इंडिया द्वारा शिमला क्षेत्र में जल आपूर्ति सेवाओं के आधुनिकीकरण और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रारंभ की गई परियोजना का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस चरण के अंतर्गत मशोबरा, ढली और क्रैगनेनो क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परियोजना के प्रति अपना सकारात्मक समर्थन व्यक्त किया।इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में जल वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना, जल क्षति को कम करना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। अभियान के दौरान, सुएज इंडिया की टीम ने लोगों को परियोजना के उद्देश्यों, कार्य प्रणाली और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी।जन सहभागिता को बढ़ाने और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। विशेष रूप से घरेलू जल टंकियों के ओवरफ्लो को रोकने जैसे छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े स्तर पर जल बचत संभव है, इस पर भी ध्यान दिया गया।अब परियोजना के दूसरे चरण के तहत सुएज इंडिया की टीम ढिंगूधार और समिटरी क्षेत्रों में जन संपर्क और कार्य गतिविधियाँ प्रारंभ करेगी। इस चरण में और अधिक नागरिकों को जोड़ते हुए परियोजना के कार्यों को गति दी जाएगी।सुएज इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी परियोजना का उद्देश्य न केवल चला आपूर्ति ढांचे को करना है बल्कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक जिम्मेदार और सतत जल प्रबंधन प्रणाली विकसित करना भी है। पहले चरण में मिले समर्थन ने हमें और प्रेरित किया है, और हम आश्वस्त हैं कि आगे भी हमें इसी तरह का सहयोग प्राप्त होगा।”

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!