July 27, 2026 12:56 pm

प्रदेश में तूफान का और बारिश का अलर्ट जारी।

शिमला।राज्य के कई स्थानों पर आज अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अभी मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। वहां भीषण गर्मी का कहर बरप रहा है। हालांकि राजधानी शिमला में ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली, जिससे यहां मौसम थोड़ा कूल हो गया, परंतु मैदानी क्षेत्रों की हालत खराब है। इन क्षेत्रों में पहली मई से राहत मिल सकती है क्योंकि तब अधिकांश स्थानों पर राहत की बौछारें गिरने की आशंका है। फिलहाल ऊना, पांवटा साहिब, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मगर यहां पर तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट रिकार्ड की गई है अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर लू चलेगी। प्रदेश के कुल्लू व ऊना में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि पहली मई से गर्मी से राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में पहली से तीन मई के बीच प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर आंधी चलेगी। उक्त अवधि के दौरान तूफान की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। ऊना का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। जो बीते रोज 41 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!