April 15, 2026 5:22 pm

लाहौर में मिला हाफिज का सीक्रेट ठिकाना।

दिल्ली।पाकिस्तान के बड़े आतंकी और लश्कर-ए-तोएबा के संस्थापक हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चल गया है। हाफिज के लाहौर में होने की पुष्टि हुई है। सेटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि की गई है। इन तस्वीरों में हाफिज का घर साफ देखा जा सकता है। वह यहां घनी आबादी के बीच आराम से रह रहा है। हाफिज सईद लाहौर के जोहर टाउन में पाकिस्तान सरकार की कड़ी सुरक्षा के साथ रह रहा है। कहा जा रहा है कि हाफिज की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है। साथ ही उसकी निजी सिक्योरिटी भी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनसे पता चला है कि हाफिज एक बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहता है। इसके ठीक सामने हाफिज का प्राइवेट पार्क भी है। इसी परिसर की बिल्डिंग नंबर दो में मस्जिद और मदरसा है, जिसके नीचे बंकर बना हुआ है।यहां उसकी सिक्योरिटी रहती है। यहां से हाफिज ऑपरेट करता है। यह पूरा परिसर 5000 स्क्वायर फुट से ज्यादा बड़ा है। बताया जा रहा है कि वह यहां कई साल से अपने परिवार के साथ रह रहा है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। लश्कर का हैडक्वार्टर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके में माना जाता है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपनी सैन्य कार्रवाई में इस पर हमला कर सकता है। हाफिज और लश्कर भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वह कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को स्पॉन्सर करता है। पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने हाफिज सईद के करीबी अबू कताल की हत्या के बाद उसकी सुरक्षा कड़ी कर दी थी। आईएसआई ने सईद की सुरक्षा की समीक्षा की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!