July 29, 2026 3:21 am

संविधान बचाने घर घर जाएगी कांग्रेस,- प्रतिभा सिंह

बिलासपुर।संविधान बचाने को लेकर कांग्रेस पार्टी घर-घर जाएगी। संविधान से की जा रही छेड़छाड़ को लेकर प्रदेश की जनता को अवगत करवाया जाएगा। कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शुरू में जिला स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर और फिर बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के पास जाएंगे। साथ ही डोर-टू-डोर अभियान भी शुरू किया जाएगा। यह बात बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि संविधान के चलते ही लोगों को उनके अधिकार मिले हैं। यदि संविधान के साथ छेड़छाड़ होगी, तो लोगों के अधिकार भी छिनेंगे, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।जनता को जो अधिकार मिले हैं, वे संविधान की बदौलत ही मिले हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सरकार के समक्ष रखी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से कई लोगों को उच्च पदों पर बिठाया है। वहीं, जो लोग शेष रह गए हैं, उन्हें भी जब तक विभिन्न पदों से सुशोभित नहीं किया जाता है तब तक प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री से भी इस बारे में चर्चा होती रहती है। कार्यकर्ताओं के आमने सामने होने को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया पर घर की जिम्मेदारी रहती है, लेकिन परिवार की चर्चा परिवार में ही होनी चाहिए।प्रतिभा सिंह ने कहा कि संविधान डा. भीमराव अंबेडकर की देन है। संविधान के चलते ही लोगों को अधिकार मिले हैं। देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुरू से ही जातिगत गणना की बात कही है। अब केंद्र सरकार ने भी इस पर अपनी सहमति प्रदान की है। इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, सदर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार,तिलक राज शर्मा, डा. बीरू राम किशोर, जितेंद्र चंदेल, पंकज राणा,आशीष ठाकुर, शिप्रा गौतम, निर्मला राजपूत, तृप्ता ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!