July 29, 2026 5:44 am

निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा के स्कूल परिसर से लापता,मामला दर्ज।

शिमल।  शिमला में एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा के स्कूल परिसर से लापता होने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्कूल व आसपास रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुट गई है। प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को एक छात्रा सुबह स्कूल आईं। क्लास के दौरान वह टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं। टीचर ने काफी देर तक उसका इंतजार किया। मगर वह क्लास में नहीं लौटीं। लापता छात्रा 17 साल की बताई जा रही है इसके बाद क्लास टीचर ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। प्रशासन को जैसे ही पता चला कि छात्रा बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं तो प्रिंसिपल ने उसी वक्त इसकी सूचना छात्रा की मां और पुलिस को दी। यह घटना शिमला के उप नगर संजौली के एक प्राइवेट स्कूल की है। स्कूल से लापता छात्रा 17 साल की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है । पुलिस ने टीम गठित कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। तलाश अभी तक जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!