April 16, 2026 5:13 am

मिट्टी में मिलाए आतंक के आका। अनुराग ठाकुर।

नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा के अंदर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाले ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने का वादा पूरा कर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी संप्रभुता, निजता, एकता व किसी भी भारत विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है और नये भारत की ऊर्जावान व भारतीय सेना ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम है। कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा बेक़सूर नागरिकों की निर्मम हत्या कर भारत की बेटियों-बहनों का सुहाग उजाड़ने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को झकझोर दिया था। आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों और उनके ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत नेस्तनाबूद कर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने, पहलगाम के गुनहगारों को चुन-चुन कर सजा देने का वादा पूरा हुआ”श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पिछले 11 वर्षों में सरकार के गठन के समय से ही आतंकवाद के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की नीति ज़ीरो टॉलरेंस की रही है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साफ शब्दों में कहा था कि पहलगाम हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और भारत धरती के हर कोने में आतंकीयों का पीछा कर हर आतंकवादी और उसके समर्थकों को पहचानकर उन्हें ढूंढेगा और सजा देगा। आतंक के खिलाफ़ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीय मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। पूर्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन कर भारत ने देश के दुश्मनों को बता दिया था कि हमारी संप्रभुता पर किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हर भारत विरोधी गतिविधियों का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा”

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!