August 2, 2026 7:02 pm

अखनूर के चिट्टा तस्कर की 32 लाख की मनी ट्रेल का खुलासा।

शिमला | अखनूर के चिट्टा तस्कर की 32 लाख की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। शिमला पुलिस की जांच में अखनूर के चिट्टा तस्कर के बैंक खाते से तीन माह में 32 लाख की ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। शिमला पुलिस ने अखनूर का चिट्टा तस्कर अशोक खजूरिया को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अशोक खजूरिया चिट्टा तस्करी के रैकेट से की कमाई को ड्रीम इलेवन में इनवेस्ट करता था। शिमला पुलिस ने शिमला में पकड़े चिट्टा तस्कर के मोती शर्मा के बैंकवर्ड लिंकेज आधार पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर में कार्रवाई की है। शिमला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करों ने शिमला और हमीरपुर में फैलाया था चिट्टा तस्करी का रैकेट फैलाया था। शिमला पुलिस की जांच में आरोपी अशोक खजूरिया ने खुलासा किया है कि उसने चिट्टा बेचकर कमाए गए पैसे को अपने एक परिचित अनिल कुमार निवासी गांव खेड़ी गंगन, डाकघर खेड़ी गंगन, तहसील हांसी, जिला हिसार, हरियाणा का रहने वाला है, के माध्यम से आईपीएल ड्रीम 11 में निवेश किया है।उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि अखनूर के चिट्टा तस्कर के बैंक खाते से तीन माह में 32 लाख की ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और ड्रग तस्करी के इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी अशोक खजूरिया जम्मू कश्मीर राज्य का निवासी है, जिसके खिलाफ एसटीएफ मोहाली, पंजाब द्वारा एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है, जिसमें उससे पांच किलोग्राम चिट्टा भारी मात्रा बरामद किया गया था। इस मामले में वह छह साल 11 महीने और चार दिन न्यायिक हिरासत में रह चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!