April 15, 2026 12:15 pm

रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

शिमला।विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया और लोगों से भी इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानवीय कल्याण के लिए बिना किसी लाभ के सदैव ही सराहनीय कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व भर के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों को स्मरण करने एवं उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह स्वयंसेवक आपदा के समय जन सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सामग्री उपलब्ध करवाने और मुश्किल समय में उम्मीद की नई किरण भी प्रदान करते हैं।इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, नगर निगम शिमला के पार्षदगण और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!