April 15, 2026 12:15 pm

हिमाचल में बस सफर हुआ महंगा, प्रतिकलो मीटर किराया भी बढ़ाया।

शिमला।हिमाचल में न्यूनतम बस किराया बढ़ाने के बाद अब राज्य सरकार ने प्रति किलोमीटर बस किराया भी बढ़ा दिया है। सामान्य से लेकर लग्जरी बस सेवा तक के किराए में यह बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम ने अधिसूचना जारी की है। इस बढ़ोतरी को लेकर कैबिनेट में पहले चर्चा हो गई थी। हिमाचल में बसों में सफर करना अब और महंगा होगा। राज्य सरकार ने बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार ने हाल ही में पांच अप्रैल, 2025 को न्यूनतम बस किराया पांच रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया था। अब प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाकर प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। बस किराए की बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।सरकार ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि भविष्य में बस किराया वृद्धि का प्रस्ताव परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर मुद्रास्फीति की आधिकारिक दर के अनुसार तैयार किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय लेने के लिए प्रभारी मंत्री को अधिकृत किया गया है। यानी कैबिनेट में इसे ले जाने की जरूरत ही नहीं होगी। नई दरें सरकारी और निजी दोनों बसों पर लागू होंगी।

अब इतना होगा किराया

मिनी और साधारण बस

किराया पहले अब

मैदानी क्षेत्र 1.40 1.60
पहाड़ी क्षेत्र 2.19 2.50
डीलक्स बस सेवा
मैदानी क्षेत्र 1.71 1.95
पहाड़ी क्षेत्र 2.71 3.10
एसी/सुपर लग्जरी बस सेवा
मैदानी क्षेत्र 3.42 3.90
पहाड़ी क्षेत्र 4.52 5.20
(किराया रुपए प्रति किलोमीटर में)

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!