April 15, 2026 4:25 am

कंडवाल चेक पोस्ट पर कड़ा पहरा।

कांगड़ा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। जिला पुलिस नूरपुर ने जनता से अपील की है कि किसी भी किस्म के तनाव में न रहें तथा हर समय सावधानी बरतें। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखने पर इसकी तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस थाना में दें या फिर 01893-299400, मोबाइल नंबर 9317750026 या आपातकालीन नंबर 112 पर दें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती सैन्य या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही न करें।उन्होंने कहा कि जनता अफवाहों से सावधान रहे तथा प्रशासन से जुड़ी रहे। जनता सयंम बनाए रखे और सुरक्षित रहे। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि कंडवाल चैक पोस्ट पर पहरा सख्त कर दिया गया है। पुलिस बल के साथ-साथ आईटीबीपी जवान भी तैनात किए गए हैं तथा कंडवाल चैक पोस्ट से गुजरने वाले हर वाहन की सख्ती से चेकिंग की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!