April 19, 2026 4:09 pm

ब्यास नदी में डूबने से भाई बहन की मौत।

फगवाड़ा। पंजाब में सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र के गांव अहली कलां के पास सोमवार को एक व्यक्ति और उसकी बहन की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुल्तानपुर की चंडीगढ़ बस्ती के आशु (25) और उसका भाई पप्पू (35) के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार भाई-बहन कथित तौर पर दिहाड़ी मजदूरी के लिए गए थे, और जब यह घटना हुई तब वे नदी में नहा रहे थे। कपूरथला के जिला उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पप्पू का शव स्थानीय अधिकारियों ने बरामद कर लिया है। हालांकि, उसकी बहन आशु के शव को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!