April 16, 2026 5:18 am

शीलघाट शिमला बस हादसे का शिकार।

शिमला।शीलघाट से शिमला की ओर जा रही HRTC बस आज सरयांज-पिपलुघाट मार्ग पर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर क्षति नहीं हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जब पिपलुघाट की ओर उतर रही थी, तभी तकनीकी खराबी के चलते उसके ब्रेक काम करना बंद कर गए। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित मोड़ते हुए रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों ने चालक की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देकर दर्जनों लोगों की जान बचाई। बाड़ेश्वर महादेव की कृपा से टला बड़ा हादसा, क्षेत्र में यही चर्चा बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!