April 16, 2026 10:33 am

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य व देश के नेतृत्व की सफलता अभिनंदन: अनुराग सिंह ठाकुर 

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की कार्यवाई ऑपरेशन सिंदूर द्वारा तय लक्ष्यों को प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को भारतीय सेना के शौर्य व मोदी जी के नेतृत्व में देश की सफलता का अभिनंदन बताया है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भारतीय सेना सदा ही हमारा गौरव रही है और जब जब ज़रूरत पड़ी हमारी सेना ने भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेक़सूर नागरिकों की निर्मम हत्या कर भारत को चुनौती दी मगर ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना भारत विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे नेतृत्व, भारत व भारतीय सेना की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी देश भर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य व मोदी जी के नेतृत्व में देश की सफलता का अभिनंदन करने का कार्यक्रम चला रही है जिसमें जनता बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। भाजपा के तिरंगा यात्रा अभियान के अन्तर्गत कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। तिरंगा यात्रा में प्रत्येक भारतीय को इसमें भाग लेना चाहिए और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण वातावरण तैयार करना चाहिए। पक्ष हो या विपक्ष सभी में राष्ट्रभक्ति चाहिए तभी लोकतंत्र सफल होता है” श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ भारतीय सेना किसी भी समय उकसावे भरी हरकत के जवाब में पाकिस्तान में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। मोदी जी ने साफ़ किया है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते और 140 करोड़ भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा कि यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से न केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि उनको घुटनों पर लाने की कुव्वत भी रखता है। मोदी जी ने इस ऑपरेशन का अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व किया व सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन प्रभावी व निर्णायक हो साथ ही सिंधु जल संधि से लेकर सैन्य कार्यवाई सही तरीक़े से अंजाम तक पहुँचे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने यह सुनिश्चित किया कि सिर्फ़ आतंकीयों का ही विनाश हो, आम जनता प्रभावित ना हो”

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!