August 2, 2026 12:28 am

पर्यटक की मौत,बीमारी से था पीड़ित।

कुल्लू । कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली में एक पर्यटक की मौत हो गई है।सूत्रों के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में होटल में रुके महाराष्ट्र के एक पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि किसी बीमारी की वजह से सैलानी की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी जांच जारी है।एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि 20 मई को अशोक पुत्र वासुदेवाय करोले निवासी दस्तूर नगर वनश्री कालोनी, अमरावती महाराष्ट्र (77) को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल मनाली लाया गया। यहां चिकित्सक द्वारा पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!