April 14, 2026 5:32 pm

ऑनलाइन ठगी के गिरोह का पर्दाफाश,तीनों व्यक्ति गिरफ्तार।

सोलन। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए। ये लोगों से शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बद्दी पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन पर देश के 13 राज्यों से आई शिकायतों की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि ठगी का पूरा नेटवर्क बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र से संचालित किया जा रहा था। करोड़ों रुपए का लेन-देन स्थानीय बैंकों के माध्यम से किया गया, जिनके 23 खातों को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। इन आरोपियों के खाते में छह करोड़ 67 लाख रुपए का लेन-देन हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश करने पर इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गत 15 अप्रैल को इस संबंध में मुक़दमा दर्ज किए जाने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो सामने आया कि आरोपी निवेश के नाम पर लोगों को पहले एक मोबाइल ऐप या लिंक के माध्यम से आकर्षित करते थे, फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।आरोपियों में अमृत पाल पुत्र ब्यास देव गांव रत्योड़ नालागढ़, जसप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गांव रत्योड़ नालागढ़ व फिरोज खान पुत्र भाग मोहम्मद नवाग्राम झज्जरा नालागढ़ शामिल हैं। जांच में पाया गया कि अमृत पाल के नाम से विभिन्न बैंकों में नौ खाते खोले गए, जिनसे लगभग 40 लाख रुपए का लेन-देन हुआ। जसप्रीत सिंह के चार खातों से 28 लाख और फिरोज खान के आठ खातों से चार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन दर्ज हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि जांच जारी है, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य गिरफ्त में होंगे। वहीं बिलासपुर का 1.5 करोड़ की ट्रांजेक्शन से जुड़ा मामला भी जांच के घेरे में है। फर्जी नौकरी घोटाले और संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन के अन्य केस भी सामने आए हैं।पुलिस ने इस घोटाले में प्रयोग किए गए 23 बैंक खातों को फ्रीज़ कर दिया है, साथ ही पांच मोबाइल नंबर और तीन मोबाइल उपकरणों के आईएमआई नंबर ब्लॉक किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!