April 14, 2026 6:19 pm

बादल फटने से भारी नुकसान।

शिमला/कुल्लू।अभी बरसात का मौसम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ परन्तु बरसात ने  भी से अपने रंग शुरू में ही दिखाने  के दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला और   कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल के अंतर्गत, रामपुर बुशहर के साथ सटे जगातखाना के बीच से बहते शरशाह नाले में शनिवार सायं करीब छह बजे फादल फटने से जगातखाना में भारी क्षति हुई है। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से जगातखाना में करीब आठ वाहन बहे गए, जबकि 14 वाहनों के मलबे में दबने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही निरमंड प्रशासन की ओर से एसडीएम मनमोहन सिंह, पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाले के साथ सटे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। हालांकि इस आपदा में खबर लिखे जाने तक 22 छोटी गाडिय़ों के अलावा किसी प्रकार के जान माल की क्षति की सूचना नहीं है। मगर आपदा से जगातखाना क्षेत्र में एकाएक अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। नाले के साथ सटे मकानों में रह रहे लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागे। आपदा के बीच जगातखाना क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल रही, जिससे यहां रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि बादल फटने की यह घटना यदि रात में घटित होती, तो शायद कुछ अप्रिय हादसे भी हो सकते थ। बहरहाल आपदा से स्थानीय जनता पूरी तरह से सहम उठी।उधर इस बारे में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि जगातखाना क्षेत्र के शरशाह नाले में शनिवार सायं करीब छह बजे एकाएक भारी बारिश से नाले में बाढ़ आई, जिससे जगातखाना में नाले के आसपास पार्क की छोटी गाडिय़ां बाढ़ की चपेट में आने से बह गईं और कई मलबे में दब गई। उन्होंने बताया कि रविवार प्रात: आपदा स्थल पर राहत कार्य शुरू करवाया जाएगा और क्षति का आकलन भी किया जाएगा। इसके अलावा रामपुर के पाटबांग्ला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 के किनारे पार्क की गई डीएवी स्कूल बस के ऊपर पहाड़ी से विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रामपुर के स्विच यार्ड के साथ पहाड़ी से अधिक मात्रा में पानी आने से पहाड़ी का मालवा सडक़ व रामपुर से ब्रो संपर्क मार्ग पर पार्क की गई गाड़ी के ऊपर गिरा और गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश कर गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर झाकड़ी के निकट भारी वर्षा से पछाडा कहा के पास पहाड़ी से पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध होने से गाडिय़ों का जाम लग गया। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के डंसा-लालसा में अधिक बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बागवानों की चिंता और बढ़ गई है। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग अधिशाषी अभियंता रामपुर केएल सुमन ने बताया कि एनएच को बहाल कर दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!