August 1, 2026 8:57 pm

मॉनसून ने दी दस्तक, समय से पहले हुईं शुरुआत।

नई दिल्ली। इस बार देश भर में मॉनसून से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है जिससे  लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में पहुंच गया है। 16 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मानसून ने अपने तय समय से एक हफ्ते पहले ही केरल में दस्तक दी है। इससे पहले साल 2001 और 2009 में मानसून अपने तय समय से पहले ही 23 मई को केरल पहुंचा था। वहीं, बीते साल यानी 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।आम तौर पर मानसून के केरल पहुंचने की तारीख करीब 1 जून रहती है, हालांकि साल 1918 में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून पहुंचने का रिकॉर्ड है।बता दें कि मानसून का आगमन फसलों की सिंचाई और भूजल एवं जलाशयों को पुन भरने के लिए महत्वपूर्ण होता है। IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो फसलों के लिहाज से काफी अच्छा संकेत है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!