शिमला। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर SUEZ India ने शिमला स्थित प्रसिद्ध दादा-दादी पार्क में औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। यह पहल SUEZ India की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) गतिविधियों का हिस्सा है, जिसके तहत न केवल पौधारोपण किया गया, बल्कि पार्क का उन्नयन और सौंदर्यीकरण भी किया गया है।SUEZ India का यह प्रयास न सिर्फ जैव विविधता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि शहरी वातावरण को हरा-भरा बनाने और स्थानीय लोगों को प्राकृतिक औषधीय संसाधनों से जोड़ने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है।













