कांगड़ा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा द्वारा सोमवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हाल ही में जारी किए जमा दो के परीक्षा परिणामों में हुई गंभीर गड़बडिय़ों और छात्रों पर बढ़ते शुल्क भार के विरोध में आयोजित किया गया। एबीवीपी ने बोर्ड प्रशासन को उग्र तरीके से धरने-प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।प्रदर्शन में छात्रों ने बोर्ड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पारदर्शी जांच की मांग की। एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि परिणामों में तकनीकी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। 17 मई को निकाले गए परिणाम में हुए कहीं छात्र मानसिक तनाव में थे, एक छात्रा ने बोर्ड की इस गलती के कारण आत्महत्या का प्रयास किया, जो अभी मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रही है। इस दौरान अभिनव चौधरी, प्रांत सह मंत्री, एबीवीपी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी छात्रों के भविष्य के साथ एक करूर मजाक है। बोर्ड को तुरंत एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही, फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।













