August 1, 2026 5:23 pm

प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी।

शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर एनएचएम विभाग ने रविवार को एडवाइजरी भी जारी कर दी है. विभाग ने मेडिकल कॉलेजों सहित जिला अस्पतालों को निकट भविष्य में कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा मामले को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. एनएचएम विभाग ने अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए संयंत्र, एंटीबायोटिक्स, आवश्यक दवाएं सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।नेशनल हेल्थ मिशन के अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक ओपीडी और आईपीडी में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी  और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी मामलों की रिपोर्टिंग आईएचआईपी-आइडीएसपी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा और कोरोना के पुष्ट मामलों के लिए भी एल फॉर्म उपयोग कर रिपोर्ट करना होगा।हिमाचल में अभी कोरोना का वैसे कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी राज्य में सामने आए मामले को देखते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट हो गया है. जब पहले कोरोना फैला था तो उस दौरान बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए थे. यहां तक कई लोगों की मौत हो गई थी. इसलिए इस बार सरकार व विभाग किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है. ऐसे में पहले ही मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।विभाग की तरफ से यह भी गाइडलाइन जारी हुई है कि अगर किसी भी लोगों को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना टेस्ट करवाएं. वहीं, लोगों को लगता है की उसे जुकाम सा हो रहा है, इस स्थिति में दवाइयां तो लेनी ही पड़ेगी, लेकिन मास्क का इस्तेमाल भी करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!