August 1, 2026 2:45 pm

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शिमला। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने इस दौरान कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। पंडित नेहरू को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश ने उनके नेतृत्व में आधुनिक भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देश सदैब उनका ऋणी रहेगा। राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित राजेश वर्मा, संजीव शर्मा,एस के सेहगल,डॉक्टर दिनेश,प्रभा वर्मा,शांता राजटा, पुष्पा शोभटा,कृष्णा जरयाल, बंसी ठाकुर, मान सिंह ठाकुर, भगत राम बुशहरी,कपिल कुमार, मनीषा मेहता,रणदीप ठाकुर,विपिन कुमार व पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!