April 17, 2026 5:59 am

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक का रायपुर हुआ शुभारंभ।

शिमला।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक का शुभारंभ आज रायपुर छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आरंभ में छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य तथा प्रचलित स्थानीय वाद्ययंत्रों के माध्यम से देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में आज 4 प्रस्ताव उपस्थित प्रतिनिधियों के सामने चर्चा के लिए पढ़े गए, इन प्रस्तावों में देश में कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण व नियमन हो सुनिश्चित, कुलपतियों की नियुक्ति में विलंब, राजनैतिक हस्तक्षेप व कानूनी विवाद में विश्वविद्यालयों में बढ़ती अस्थिरता चिंतनीय, भारत की आंतरिक सुरक्षा हेतु सरकार एवं समाज का सजग होना आवश्यक, वैश्विक व्यवस्था में भारत की बहुआयामी पहल जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। इन प्रस्तावों पर आगामी 2 दिनों तक विस्तार से मंथन होगा तथा 31 मई को इन्हें पारित किया जाएगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के उद्घाटन अवसर पर कहा कि पहलगांव में जो आतंकी हमला हुआ वह मानवता के इतिहास को कलंकित करने वाला था। हम अहिंसा के पुजारी हैं किंतु हिंसा का प्रतिकार करना हमारी प्रतिबद्धता है। जिसका परिचय भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया। वर्तमान समय में कुलपतियों की नियुक्ति में विलंब होना भारत के भविष्य की उपेक्षा है। हमारे यहां शिक्षा का उद्देश्य अन्नमय कोश से आनंदमय कोश तक जाता है। हमें शिक्षालय को रचनात्मक और आकर्षक बनाना होगा, जिससे विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श द्वारा एक सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाने वाली होगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली निरंतर नए सूत्रों को समाहित कर समाज-जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की ध्येय यात्रा में आगे बढ़ रही है। देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में वामपंथी तथा नकारात्मक शक्तियों का छात्रों के साथ मिलकर एबीवीपी ने मुखरता से प्रतिकार किया है। एक तरफ हमारी सेना आतंकवादियों को ध्वस्त कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वामपंथियों के गढ़ को। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस वर्ष का जेएनयू छात्रसंघ चुनाव है। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को एक महत्वपूर्ण हितधारक के रूप में उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए तथा वर्तमान परिदृश्य में युवानुकूल बदलाव लाने हेतु एक साथ प्रयास करने चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!