August 1, 2026 10:05 am

आलू की बोरियों में शराब की सप्लाई 380 पेटी बरामद।।

बिलासपुर।   हिमाचल प्रदेश शराब की तस्करी का नया बिलासपुर की एसआईयू टीम व स्वारघाट पुलिस ने 380 पेटी शराब बरामद की है। अवैध शराब की यह खेप एक कैंटर में रखी गई आलू की बोरियों में पाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कैंटर कीरतपुर-मनाली फोरलेन से होकर गुजर रहा था। जब वाहन गरामोड़ा नामक स्थान पर पहुंचा, तो यहां पर पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने पाया कि कैंटर में आलू की बोरियों के साथ छिपाकर 380 पेटी अवैध शराब (रम) भरकर प्रदेश में लाया जा रहा था।पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर लिया। वहीं आरोपी चालक पवन कुमार गांव मोहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू को हिरासत में ले लिया है। उधर, थाना स्वारघाट के प्रभारी रूपलाल कथानिया ने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!