August 1, 2026 5:13 am

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट।

शिमला।हिमाचल प्रदेश में जून महीने की शुरुआत भी बारिश से होगी। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान दिया है, उसके अनुसार अभी फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा और तीन जून के बाद इसमें कुछ कमी हो सकती है। बता दें कि मई महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई थी और पूरा महीना बारिश का दौर जारी रहा। इसके चलते मई महीने में गर्मी का उतना एहसास नहीं हुआ, वहीं अब जून महीने में भी शुरुआत तौर पर यही लग रहा है कि मौसम ऐसा ही रहेगा और गर्मी से लोगों को निजात जारी रहेगी। मौसम विभाग द्वारा दिए गए पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी कई स्थानों पर बारिश होनी संभावित थी, लेकिन दोपहर के समय में मौसम अधिकतम साफ रहा। राजधानी शिमला में भी पूरा दिन धूप खिली रही। आने वाले दिनों में बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।तीन जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पहली जून को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी अंदेशा जताया गया है। पहली जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पहली जून को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जिससे गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास होगा

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!