August 1, 2026 5:11 am

कांग्रेस नेताओं द्वारा आलोचना करने पर शशि थरूर का हमला, मिशन से वापस आने पर जवाब दूंगा।

नई दिल्ली।ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने और पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए विदेश गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ऊपर उनकी पार्टी के ही नेता तंज कस रहे हैं। थरूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका मकसद दुनिया के सामने भारत के पक्ष को रखना और आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को बेनकाब करने पर है। इस मिशन को पूरा करने के बाद जब वह वापस हिंदोस्तान लौटेंगे तो अपने साथियों से भी बात कर लेंगे। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद का दल कोलंबिया में मिली सफलता के बाद अब ब्राजील पहुंच गया है।इस यात्रा के दौरान दिए गए बयानों पर कांग्रेस साथियों द्वारा किए जा रहे कटाक्षों पर थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि यह समय अपने मिशन को पूरा करने पर लगाना चाहिए। मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि एक लोकतंत्र में आलोचना करने की आजादी सभी को है, लेकिन मुझे लगता है कि इस समय हम उन पर ध्यान नहीं दे सकते, जब हम भारत वापस जाएंगे, तो हम वहां अपने सहकर्मियों, आलोचकों और मीडिया से बात करेंगे, लेकिन फिलहाल हम अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!