April 14, 2026 1:52 pm

जेपी नड्डा तिरंगा यात्रा में उपस्थित, सेना का बढ़ाया मनोबल।

सोलन। भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष रूप से भाग लिया और तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सोलन माल रोड से चली और पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी भी की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया और एक ओपन जीप में तिरंगा यात्रा में नड्डा को ले जाया गया। नड्डा ने एक-एक कार्यकर्ता से हाथ मिलाते हुए कार्यकर्ताओं से अपना संवाद किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया, बड़ी मात्रा में समाज सेवि संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर डाॅ0 राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सोलन के माॅल रोड़ में जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें देशभक्ति का जज्बा लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ तिरंगा यात्रा में चले। यह अपने आप में अलग तरह का माहौल है और हम लोगों को बधाई देते हैं, धन्यवाद देते हैं और सोलन आगमन पर नड्डा जी को धन्यवाद देते हैं। हमारी सेनाओं के अदम्य साहस के लिए उनका आभार व्यक्त करते है, नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व को बधाई देते हैं। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हमें कष्ट के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विमल नेगी की मृत्यु के मामले की जांच में सहयोग करने से पीछे हट रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से पैन ड्राइव का मामला आया, उसके डाटा को वाश आउट करने का बहुत बड़ा मामला बन गया है। क्यों पैन ड्राइव को गायब किया गया, क्यों उसको दोबारा प्रस्तुत किया गया, पुलिस अधीक्षक ने हाईकोर्ट में सीबीआई के खिलाफ पैटिशन दायर की और अंत में जनता के दबाव में आकर उस पैटिशन को वापिस लिया गया। हिमाचल की जनता का प्रदेश की सरकार से विश्वास उठ गया है। कानून व्यवस्था की किस प्रकार से हालत खराब हुई है ये हिमाचल की जनता समझ रही है। आये दिन खून, बलात्कार, डकैती और ड्रग्स के मामले आ रहे हैं, यह बहुत चिंताजनक और प्रदेश की जनता इसके लिए पूरी तरह से मुख्यमंत्री को जिम्मेवार मानती है।इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!