August 1, 2026 3:47 am

सड़क हादसे में पांच की मौत,एक घायल।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा  हुआ है। सूत्रों के अनुसार  यहां पर आईआईटी के पास कमांद पुल पर पंजाब नंबर की महिंद्रा पिंकअप हादसे का शिकार हो गई। इस पिकअप में सवार छह में से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। मौके पर राहत व बचाव कार्य चला हुआ है। कंमाद में चीखो पुकार मच गई प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी कामगार थे और किसी कार्य को लेकर जा रहे थे। कमांद पुल के पास पिकअप पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोग पुल से नीचे खड्डे में गिर गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों के शव को जोनल अस्पताल मंडी लाया जा रहा है। जख्मी को भी एंबुलेंस के माध्यम से मंडी जोनल अस्पताल लाया गया है। उधर, इस हादसे के बाद कंमाद में चीखो पुकार मच गई।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल जांच जारी है। मृतकों के नाम और पत्ते जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!