April 16, 2026 6:47 am

जीत के जश्न में मची भगदड़ 11मरे,33 घायल।

बंगलुरु,18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद विक्ट्री परेड निकाल रही रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) के जश्न में उस समय खलल पड़ गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ गई। इस दुखद घटना में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 अन्य क्रिकेट प्रेमी घायल हो गए। मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही थी। इस घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए, जिसके बाद पुलिस बल को स्थिति संभालनी पड़ी। दरअसल, अहमदाबाद में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को आरसीबी की टीम बंगलुरु पहुंची, जहां विजेता टीम के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रेमी उमड़ आए। इसके बाद कर्नाटक विधानसभा में प्रदेश सरकार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से एक कार्यक्रम रखा गया था। इस समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग धक्का-मुक्की में घायल हो गए और कुछ बेहोश भी हो गए। कुछ लोगों के नीचे गिरते ही स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे।पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पीछे वाले गेट पर यह भगदड़ शाम चार बजे मची। आरसीबी की टीम विक्ट्री परेड निकालते हुए शाम करीब सवा छह बजे स्टेडियम पहुंची। शाम 6.30 बजे तक कार्यक्रम चला और फिर टीम वहां से निकल गई। उधर, कनार्टक सरकार ने इस हादसे पर शोक जताया है और घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए, वहीं विपक्षी भाजपा ने इस हादसे के पीछे प्रदेश सरकार की बदइंतजामी को जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!