April 16, 2026 2:57 am

लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत को नमन, बिंदल अंतिम संस्कार में हुए शामिल।

नाहन, हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबन गांव के वीर सपूत लांस नायक मनीष ठाकुर, जो सिक्किम में अपनी ड्यूटी निभाते हुए दो दिन पूर्व मात्र 27 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुए, उनकी शहादत ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। आज जब उनका पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो हर दिल में देशभक्ति की भावना और आंखों में आंसू थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लांस नायक मनीष ठाकुर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। डॉ. बिंदल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, जो वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, के हजारों नौजवानों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मनीष ठाकुर जैसे वीर सपूतों की शहादत पर हमें गर्व है। उनकी वीरता और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।”डॉ. बिंदल ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।इस अवसर पर शिमला से सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायकों बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज, प्रदेश सचिव मुनिश और पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी दुख व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!