July 31, 2026 9:16 pm

वृक्ष लगायें, धरा को हरा-भरा बनाएँ: अनुराग सिंह ठाकुर।

शिमला।, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहने वाली सरकार बताया है साथ ही श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत हरसिंगार का वृक्ष लगाकर जागरूकता फैलाने का काम किया। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में एनडीए सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को मूलमंत्र मानकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहा है। विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से सभी का उत्थान करते हुए 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने का काम किया है। इन 11 सालों में ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से भारत ने तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे देश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है साथ ही देश की सुरक्षा में मजबूती आई है। पीएम आवास योजना से लोगों को पक्के घर मिले, उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ रसोई गैस का सपना पूरा किया, जनधन योजना ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), डिजिटल समावेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने जैसे प्रयासों में उल्लेखनीय योगदान दिया। इन पहलों से पारदर्शिता बढ़ी है और सरकारी लाभ तेजी से ज़रूरतमंदों तक पहुंचा है। मोदी सरकार की जनहितैषी अनगिनत योजनाएं आज हर गरीब का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा रही हैं”श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “धरा पर वृक्ष ही जीवन का आधार है और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मातृशक्ति के सम्मान व प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ माँ के नाम का अभियान एक जनआंदोलन बनकर सामने आया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की शुद्धता को बढ़ाने के लिए वृहद् वृक्षारोपण का संकल्प लेते हुए दिल्ली स्थित आवास पर हरसिंगार का पौधा लगाकर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि धरा हित में मोदी जी द्वारा शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और वृक्षारोपण ज़रूर करें”

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!