April 28, 2026 10:49 pm

कोरोना के एक्टिव केस छः हजार के पास पहुंचे।

नई दिल्ली। देशभर में कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 5755 तक पहुंच गई और अब तक 5484 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 59 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में आज सुबह आठ बजे तक कोराना के 391 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और 760 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और इस जानलेवा बीमारी से चार और मरीजों की मौत हो गई।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। देश के नौ राज्यों में कोरोना सक्रिय मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। जिनमें से केरल, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमण केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने की अपील की है और कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण में लगातार वृद्धि को नए वेरिएंट के प्रसार से जोड़ा जा रहा है, जिसमें एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गए एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट शामिल हैं।देश में कुल सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 1806 केरल के हैं और दिल्ली में 665 दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 717, पश्चिम बंगाल में 622, महाराष्ट्र में 577, कर्नाटक में 444, तमिलनाडु में 194, उत्तर प्रदेश में 208, राजस्थान में 108, हरियाणा में 87, आंध्र प्रदेश में 72, पुड्डुचेरी में 13, सिक्किम में 16, मध्य प्रदेश में 32, झारखंड में सात, छत्तीसगढ में 41, बिहार में 44, ओडिशा में 29, जम्मू-कश्मीर में आठ, पंजाब में 26, असम में आाठ, गोवा में नौ, तेलंगाना में नौ, उत्तराखंड में सात, चंड़ीगढ़ में दो, हिमाचल प्रदेश तीन, त्रिपुरा में एक सक्रिय मामले हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण को कोई मामला सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!