April 19, 2026 9:45 pm

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से हम सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगांे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!