April 17, 2026 2:17 pm

प्रदेश में 20 व 21 जून को भारी बारिश अलर्ट जारी।

शिमला। हिमाचल  प्रदेश में दो दिन बाद मानसून का प्रवेश होने जा रहा है। दो दिन से यहां प्री मानसून की बौछारें पड़ रही थीं मगर दो-तीन दिनों में प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमानुसार 20 व 21 जून को भारी बारिश होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। 21 जून को ऊना, शिमला व सिरमौर में भारी से भारी बारिश होगी वहीं 22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला व सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 19 जून को कुछ ही स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित चोटियों पर बुधवार सुबह के समय हल्की बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि बारिश होने के बाद आसमान में घिरे बादल के छंटने के साथ धूप खिलनी शुरू हो गई थी। राजधानी शिमला में दोपहर बाद धूप खिली। शिमला, कुल्लू, मंडी व सिरमौर में कई स्थानों पर बारिश हुई बताई जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश हुई है।बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और हलकी ठंडक का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान जहां बीते दिनों के दौरान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था वह बारिश होने के बाद अब सामान्य से भी कम रिकार्ड किया जा रहा है। जिला स्तर पर तैयारियां जोरों पर है। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 4.0 , कल्पा में 0.7, सोलन में 0.4, बजौरा में 1.5 एमएम बारिश हुई। अधिकत्तम तापमान की बात करें तो सुंदरनगर में 32.5, शिमला में 24.4, कल्पा में 19.1, भुंतर में 31.0, धर्मशाला में 27.0, ऊना में 37.2 और कांगड़ा में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!