April 16, 2026 1:18 am

तबादलों को लेकर सरकार और पिता के खिलाफ उतरे नीरज भारती,सोशल मीडिया पर डाले पोस्ट।

कांगड़ा | पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरकार और अपने पिता के खिलाफ तबादलों को लेकर लड़ाई लड़ने का एलान किया है। भारती ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि चंद्र कुमार गुरुवार को इस्तीफा देंगे। चंद्र कुमार ने अपनी सफाई दी। इससे भड़के नीरज भारती ने अपने पिता को नसीहत देते हुए लिखा कि माननीय मंत्री साहब, प्रदेश में तबादले भी राजनीति का ही हिस्सा हैं।पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरकार और अपने पिता के खिलाफ तबादलों को लेकर लड़ाई लड़ने का एलान किया है। भारती ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी कि चंद्र कुमार गुरुवार को इस्तीफा देंगे। चंद्र कुमार ने अपनी सफाई दी। इससे भड़के नीरज भारती ने अपने पिता को नसीहत देते हुए लिखा कि माननीय मंत्री साहब, प्रदेश में तबादले भी राजनीति का ही हिस्सा हैं।जब आप विपक्ष में होते हैं और आपकी पार्टी के साथ जुड़े कर्मचारियों का दूरदराज तबादला कर दिया जाता है, तब उनको यही कहते हैं कि जब सरकार आएगी तब आपको एडजस्ट करेंगे। अभी आप किसी तरह अपना समय निकालिए, लेकिन जब सरकार आ जाती है तो अपनी जान बचाने के लिए आप जैसे कांग्रेस नेता ऐसे ही बयान देते हैं कि हम तबादलों के लिए विधायक या मंत्री नहीं बने हैं।मुझे और हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पता है कि पिछला भाजपा का राज कैसे झेला है। उन भाजपाइयों के तबादले हो रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके नहीं हुए हैं जिन्होंने आपका चुनाव में साथ दिया था। नीरज ने पोस्ट में लिखा है कि कुर्सी की मजबूरी आपकी होगी, मेरी नहीं है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का इंटरव्यू देकर आप मुझे ही नीचा दिखाएंगे।यह लड़ाई सोशल मीडिया में मैं खुलेआम इसलिए लड़ रहा हूं कि ये कोई मेरी निजी लड़ाई नहीं है और न ही ये कोई संपत्ति की लड़ाई है। यह कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं की लड़ाई है। अगर आज की तारीख में जिन भाजपाइयों के वापसी तबादले हुए हैं, उनको रद्द नहीं किया तो चाहे अकेले ही सही खुलकर लडूंगा, आपके खिलाफ भी और आपकी सरकार के खिलाफ भी। फिलहाल आप अपनी मंत्री की कुर्सी का आनंद लीजिए। इस बारे जब मंत्री चंद्र कुमार से टेलीफोन पर संपर्क साधना चाहा तो कई बार रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!