April 16, 2026 3:10 am

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के बीच ऐतिहासिक करार।

शिमला*हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया हैं। इस समझौते का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सहयोग और सहभागिता को बढ़ावा देना है। शुक्रवार को शिमला में समग्र शिक्षा निदेशालय में समग्र के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश शर्मा व आरटीआरआईटी निदेशक पूनम गर्ग के बीच करार हुआ है । हिमाचल प्रदेश सरकार व आर टी आर आई टी के बीच यह करार तीन साल की अवधि के लिए हुआ है। तीन साल बाद बीते सालों के समीक्षा के बाद इसके बिस्तार पर दुबारा चर्चा होगीइस समझौते के तहत, रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पुस्तकालयों को मजबूत किया जाएगा ताकि स्कूलों के पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा, इस समझौते के तहत, रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट राज्य की भाषाओं में आधारभूत कक्षाओं के लिए पठन सामग्री के सह-निर्माण में भी सहायता करेगा।समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने RtRIT निदेशक को सुझाव दिया कि पायलट बेस इस समझौते के तहत प्रदेश के कुछ जिलों में इसकी शुरुआत की जाए और इन जिलों के अच्छे परिणाम आने के बाद इसका पूरे प्रदेश भर में बिस्तार किया जाएं।इस समझौते से हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति में सुधार होगा और छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होगी। इसके अलावा, इस समझौते से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।रीड इंडिया ट्रस्ट के बीच यह समझौता राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते से राज्य के स्कूलों में पुस्तकालयों की स्थिति में सुधार होगा और छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होगी। यह समझौता प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!