July 29, 2026 2:22 pm

प्रदेश के पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर ईडी की रेड,फार्मा कंपनियों से रिश्वत लेने के थे आरोप।

शिमला।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रविवार सुबह पंचकूला में हिमाचल प्रदेश के पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन, डा. कोमल खन्ना और फर्जी आईबी अधिकारी विनय अग्रवाल के घर पर छापामारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसायटी में उनके आवास पर सुबह चार बजे छापामारी शुरू की थी। पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के खिलाफ विजिलेंस ने साल 2019 में फार्मा कंपनियों से घूस लेने के संबंध में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ईडी की टीम ने रविवार सुबह इन अधिकारियों के घरों पर रेड की है। ईडी की कार्रवाई से अधिकारियों में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने आरोपी अधिकारियों के घरों पर छापेमारी करके कई अहम दस्तावेज जुटाए हैं। ईडी की कार्रवाई में फार्मा कंपनियों से रिश्वत लेने के भ्रष्टाचार के मामले में आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ईडी फार्मा कंपनियों से रिश्वत लेने के मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!