April 17, 2026 9:40 am

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के एक्टिविटी कैलेंडर को जारी किया।

शिमला जून।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वन विभाग का गतिविधि कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में 5 जून अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया है। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। विभाग द्वारा प्रदेश के 1,000 शैक्षणिक संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘बीट द प्लास्टिक’ थीम पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा वन मित्रों, विद्यार्थियों और जनसहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न परिसरों और कार्यालयों में सफाई अभियान चलाए गए।मुख्यमंत्री ने विभाग को इन पहलों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग स्वच्छ और सतत पर्यावरण की दिशा में बेहतरीन कार्य करना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और योजनाओं तथा नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!